{"_id":"5fa828f78ebc3e9bc3696f27","slug":"dimolize-ghazipur-news-vns557333213","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलिहान की भूमि पर बने पांच मकानों को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवराई तहसील क्षेत्र के महना गांव में खलिहान की भूमि से अतिक्रमण हटाता बुल्डोजर।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
सेवराई। तहसील क्षेत्र के महना गांव में रविवार को एसडीएम ने खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए पांच मकानों को ढहा दिया। एहतियातन इलाके में फोर्स तैनात की गई थी। महना गांव के पश्चिमी तरफ खलिहान में कुछ लोग करीब चार दशक से अवैध रुप से कब्जा कर रह रहे थे। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर भूमि को खाली कराने को पत्र दिया था। प्रशासन ने मौके पर हल्का लेखपाल एवं राजस्व कर्मचारियों को भेजकर जांच करवाई थी। शिकायत सही मिलने पर कब्जेदारों को नोटिस जारी कर भूमि को खाली करने का निर्देश दिया गया थ। भूमि खाली न करने के कारण एसडीएम रमेश मौर्या के निर्देश पर दो जेसीबी मशीन से करीब एक घंटे चली कार्रवाई के तहत कब्जेदारों के मकान ढहाए गए। इस मौके पर तहसीलदार घनश्याम, राजस्व निरीक्षक राकेश राय, लेखपाल शिवाजी यादव, संतोष तिवारी, संजय कुमार उपाध्याय एवं दिलदारनगर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय मय फोर्स मौजूद रहे। एसडीएम सेवराई रमेश मौर्य ने बताया कि खलिहान की भूमि पर पांच कब्जेदारों कादिर, बाबुल, राजू, दिलीप कुशवाहा और सुबहान को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। आदेश की अवहेलना किए जाने के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।