फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dilip Kumar became the president of Sahitya Unnayan Sangh

Ghazipur News: साहित्य उन्नयन संघ के अध्यक्ष बने दिलीप कुमार चौहान

Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar became the president of Sahitya Unnayan Sangh
गाजीपुर। साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान के लिए आमघाट गांधीपार्क स्थित दिलीप कुमार चौहान बाग़ी के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में साहित्य उन्नयन संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमे सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार चौहान बाग़ी, उपाध्यक्ष कृष्णानंद दुबे, महामंत्री यशवंत सिंह यादव, संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार दीपक, सांस्कृतिक मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव का चयन किया गया। इस अवसर पर दिलीप कुमार चौहान बाग़ी को कोषाध्यक्ष तथा यशवंत यादव को मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी अध्यापिका सुशीला राय चुनी गई। प्रधान संरक्षक धर्मदेव सिंह यादव, संरक्षक मंडल में डाॅ. निरंजन यादव, डाॅ. बालेश्वर विक्रम, डाॅ. संगीता मौर्या, एजाज अहमद खान का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य में पारुल राय, अमजद खान, अनामिका राय, सुजीत कुशवाहा और कुमारी सलोनी का चयन किया गया। इस अवसर पर धर्मदेव सिंह यादव ने साहित्य उन्नयन संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और संरक्षक मंडल को शुभकामनाएं दी तथा साहित्य उन्नयन संघ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक धर्मदेव सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed