फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dignity broken in staging, dancing on obscene songs

Ghazipur News: मंचन में टूटी मर्यादा, अश्लील गानों पर नाच

Thu, 26 Oct 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dignity broken in staging, dancing on obscene songs
रामलीला में जहां लोग मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र से सीख लेते हैं, वहीं दूसरी ओर प्राचीन रामलीला समिति की ओर से रामलीला मंचन के दौरान मर्यादा तोड़ी गई और अश्लील गानों पर नृत्य हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की लोगों ने निंदा की है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मंच पर कई अश्लील गाने बजाए गए और हाथ में बोतल लेकर नृत्य हुआ। वह भी उस दौरान जब मंच पर राम, सीता और हनुमान के स्वरूप मौजूद रहे। रामलीला मंचन का कुछ ऐसा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी लोगों ने निंदा की है। परिवार के साथ रामलीला देखने पहुंचे कुछ लोग नाराजगी जताते हुए घर चले गए। वहीं कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हो रहे इस आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने रहे। आरोप है कि कुछ राजनीतिक लोगों कि मौजूदगी के कारण अफसर चुप्पी साधे हैं। लोगों ने बताया कि दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भी मंच पर मौजूद थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नपाध्यक्ष ही आयोजन समिति के अध्यक्ष भी है। रामलीला समिति के अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रावण दरबार के दौरान गाने पर नृत्य हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed