{"_id":"680684101808c7f2a2043ebb","slug":"difficulties-due-to-narrow-culvert-traffic-jam-on-highway-people-kept-panting-for-hours-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-131461-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सकरी पुलिया से मुश्किलें, हाईवे पर लगा जाम, घंटों हांफते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सकरी पुलिया से मुश्किलें, हाईवे पर लगा जाम, घंटों हांफते रहे लोग
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 गाजीपुर-भरौली मार्ग पर बढ़नपुरा के पास जर्जर और क्षतिग्रस्त पुलिया सिंगल लाइन पुलिया के कारण जाम लग रहा है। रविवार को देर शाम तक भीषण जाम लगा। घंटों लोग परेशान रहे।
जबकि दोनों तरफ पुलिया तक सड़क दो लेन बनाई गई है। यहां जगह होने के के कारण एक पुल निर्माण होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
गाजीपुर से मुहम्मदाबाद, भांवरकोल होते हुए उजियार भरवाली मार्ग पर जाते समय यह पुलिया पड़ती है। यदि इस रास्ते से कोई गुजर भी गया तो वापसी के दौरान उजियार भरवाली से भरवाली गोलंबर से नरही, चितबड़ागांव से करीमुद्दीनपुर मुहम्मदाबाद होते हुए गाजीपुर आने को मजबूर हो जाता है।
क्योंकि बढ़नपुरा के पास अंग्रेजी शासन में बनी पुरानी पुलिया गंभीर समस्या का कारण बन चुकी है। वर्षों पूर्व बने इस पुलिया का अब तक चौड़ीकरण नहीं हो सका, जबकि सड़क का अन्य भाग समयानुसार चौड़ा किया गया है। इस रास्ते से होकर आवागमन करने वाले वाहनों की संख्या भी हजारों में है।
विज्ञापन
यहां बलिया, बिहार होते हुए भारी वाहन रोजाना हजारों की संख्या में गुजरते हैं। बिहार की तरफ से एक साथ बड़े वाहन एक साथ छोड़े जाते हैं, जो इस पुलिया पर आकर फंस जाते हैं, क्योंकि पुलिया से एक ही वाहन गुजर सकते हैं।
इससे रोजाना लगने वाला जाम यात्रियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के लिए भी सिर दर्द बन गया है। जाम लग जाने के बाद उसे खुलवाने के लिए पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। जाम लग जाने के बाद कब खुलेगा इसका कोई ठिकाना नहीं रहता। बढ़नपुरा की इस जर्जर और क्षतिग्रस्त पुलिया के अलावा इस राजमार्ग के किनारे की क्षतिग्रस्त पटरियां और पेड़ों की फैली टहनियों से भी वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। इससे भी जाम लग रहा है।