फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   died

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 15 Aug 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
died
नंदगंज। थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला मोड़ के पास बुधवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गोपीचंद बिंद गंभीर रूप घायल हो गया। उपचार के लिए वाराणसी जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस के पीछा करने पर चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली। इस मामले में गोपीचंद बिंद के पिता ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

खिलवा गांव निवासी मोहनचंद्र बिंद का पुत्र गोपीचंद बिंद (21) बाइक से नंदगंज बाजार में किसी काम में जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे कुसुम्हीकला गांव के मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ ही दूरी पर बैंक में तैनात पुलिस कर्मियों ने कार का पीछा किया। पकड़े जाने से भय से कुछ ही दूर जाने पर चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल से पूछताछ करने बाद तत्काल उसे जिला भेजवाया और दुर्घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दी। जानकारी होते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए, गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। मृतक गोपीचंद की शादी तीन माह पहले मुड़कटनी निवासी मारकंडे बिंद की पुत्री कौशल्या से हुई थी। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के पिता मोहनचंद बिंद की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed