फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Did a surprise inspection of the health center

Ghazipur News: स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया

Fri, 20 Oct 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Did a surprise inspection of the health center
खानपुर। सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपर निदेशक स्वास्थ्य मंडल वाराणसी डॉ. मंजुला ने निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों में अफरातफरी मची रही।उन्होंने केंद्र के उपस्थिति, स्टॉक रजिस्टर को देखा। इमरजेंसी वार्ड की सफाई और संचालन की व्यवस्था देखने के बाद परिसर की साफ-सफाई और बिल्डिंग की मरम्मत के लिए निर्देश दिया। अधीक्षक दीपक पांडेय ने अस्पताल की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि कैंपस और वार्ड की सफाई में स्वीपर की कमी होने से परेशानी हो रही है। कैंपस के अंदर सीवर के ब्लॉकेज के साथ ही बिल्डिंग की मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने बिल्डिंग की मरम्मत के लिए इस्टीमेट बनवाकर भेजने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद क्षेत्र के डहरा कला स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर का भी उन्होंने निरीक्षण किया। बिल्डिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा कुछ दिन पूर्व ही हैंडओवर किए गए इस भवन में मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया गया है। इसकी मरम्मत के लिए संबंधित को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed