फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dictatorship to prevent media personnel from coverage

मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोकना तानाशाही

Mon, 27 Jul 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Dictatorship to prevent media personnel from coverage
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को कार्यालय लोहिया भवन पर हुई। इसमें कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बलिया आगमन पर मीडिया कर्मियों को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कवरेज करने से रोकने पर इसे घोर तानाशाही रवैया बताते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने मीडिया कर्मियों को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कवरेज करने से रोकने को लोकतंत्र के चौथे खंभे को सरकार के इशारे पर कमजोर करने की साजिश बताया। कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल है। आपातकाल की तरह आज प्रेस, न्यायपालिका और विधायिका स्वतंत्र न होकर सरकार के पहरे में है। सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को लाठी गोली के बल पर दबाने की कोशिश कर रही है। आज प्रदेश कोरोना महामारी, अपराध और भ्रष्टाचार के ट्रिपल अटैक से कराह रहा है और योगीजी कोरोना महामारी से हो रही मौतों और उनके परिजनों की गूंज रही सिसकियों के बीच दीपावली मनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दीपावली नहीं मना रही हैं बल्कि पीड़ित जनता के जले पर नमक छिड़क रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नीयत ठीक नहीं है। कोरोना महामारी की आड़ में भाजपा सरकार अपना हित साधने में मशगूल है। भाजपा सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। प्रदेश की योगी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। हर मोर्चे पर फेल सरकार प्रदेश की सत्ता पर शासन करने का अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल त्यागपत्र देने की मांग किया। बैठक में निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक बिंद, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, राजेश करुमार यादव, सिकंदर कनौजिया, आशा यादव, नन्हे, रामयश यादव, आत्मा यादव, शिवशंकर यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed