फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dharna started against the non-arrest of JE's attackers

Ghazipur News: जेई के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में धरना शुरू

Tue, 01 Apr 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dharna started against the non-arrest of JE's attackers
अवर अभियंता को गाली देने, जानलेवा हमला और मारने-पीटने के आरोपी जखनिया विधायक प्रतिनिधि सहित दो नामजद और अज्ञात की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सोमवार से प्रादेशिक कर्मचारी अधिकारी महासंघ के बैनर तले धरना शुरू कर दिया। साथ ही चेताया कि गिरफ्तारी न होने कार्यालयों एवं विद्यालयों तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने कहा कि जखनिया विधायक के प्रतिनिधि का यह कृत्य अति निदंनीय है। परिषद के जिलामंत्री बैजनाथ तिवारी ने कहा कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आंदोलन को धार देने का काम करेगा।
विज्ञापन

विनीत राय ने कहा कि आरोपी पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप ने डीएम और एसपी से प्रभावी हस्ताक्षेत्र करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही चेताया कि अगर कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो कार्यालयों में पूर्ण रूप से तालाबंदी की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि बभनौली चट्टी से खुटहन प्राथमिक पाठशाला संपर्क मार्ग के नवीनीकरण कार्य के दौरान बीते 28 मार्च को अवर अभियंता विरेंद्र कुमार के साथ जखनिया विधायक के प्रतिनिधि अरविंद राम, पियूष राम व अन्य ने गाली- गलौज करने के साथ जानलेवा हमला किया। विधानसभा जखनिया में आए दिन इस तरह घटना हो रही है, जिससे विभागीय कार्यों में दिक्कत हो रही हैं। ऐसे परिवेश में विभिन्न तकनीकी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं।

वक्ताओं ने कहा कि जब तक जखनिया विधायक प्रतिनिधि अरविंद राम, पियूष राम व अन्य को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जायेगा कार्य बहिस्कार के साथ आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर जय प्रकाश यादव, संतोष कुमार, अनुराग यादव, विजय पाल सुभाष, आशीष श्रीवास्तव, मनोज यादव, पंचम यादव, यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed