{"_id":"58123b3c4f1c1b3924bc4855","slug":"dhanteras-entice-willing-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार लुभाने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार लुभाने को तैयार
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
पांच रास्ता के पास दूकान पर कपड़ों की खरीददारी करते लोग।
विज्ञापन
हिंदू धर्म में दीपावली को सभी त्योहारों में श्रेष्ठ माना जाता है। जबकि धनतेरस को खरीदारी के श्रेष्ठ मुहूर्त होता है। इसके मद्देनजर नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी, कपड़ा, गिफ्ट, बर्तन, आटोमोबाइल आदि के बाजार सज गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए दूकानदार इन सामानों पर आकर्षक उपहार भी दे रहे हैं। आभूषण, बर्तन और कपड़े के बाजार में खरीदारों की धूम है। कई जगह बाजार में दूकान के बाहर भी दूकानें लगाई गई हैं। ग्राहकों को अपनी तरफ खीचने के लिए सामानों पर छूट तथा आकर्षक इनाम भी रखे गए हैं। ग्राहकों ने धनतेरस की अभी से एडवांस बुकिंग तक कर ली है। धनतेरस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। लोगों ने कपड़े और गिफ्ट आइटमों की जमकर खरीददारी की।