फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dhanbad team won 3-2, reached the final

Ghazipur News: धनबाद की टीम 3-2 से विजेता, पहुंची फाइनल में

Wed, 07 Feb 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dhanbad team won 3-2, reached the final
मुहम्मदाबाद। अष्ट शहीद इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट का प्रथम सेमीफाइनल मैच मंगलवार को ओपी स्पोर्टिग क्लब धनबाद (झारखंड) और एसई रेलवे चक्रधरपुर झारखंड के बीच खेला गया। काफी रोमांचक मुकाबले में धनबाद की टीम 3-2 के अंतर से मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

खेल के प्रथम हाफ के 20वें मिनट में धनबाद झारखंड के खिलाड़ी अंकित ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके पश्चात खेल के 39वें मिनट में अंकित ने लगातार दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दिया। अभी चक्रधरपुर की टीम कुछ कर पाती, इसी बीच खेल के 44वें मिनट में धनबाद झारखंड के खिलाड़ी मैक्स ने गोलकर टीम को 3-0 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

खेल के 71 वें मिनट में चक्रधरपुर के खिलाड़ी आर. टुडू ने गोलकर अपनी टीम को 3-2 के अंतर पर ला दिया। दूसरे हाफ मे खेल को बराबरी पर लाने के लिए चक्रधरपुर के खिलाड़ी पूरी मेहनत से खेले और कई कोशिश किए परंतु खेल समाप्त होने तक वह गोल नहीं कर सकें। मैच समाप्त होने पर ओपी स्पोर्टिंग क्लब धनबाद ( झारखंड) की टीम 3-2 से मैच जीत कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धनबाद झारखंड के खिलाड़ी अंकित यादव को मिला। अंकित को मैन आफ द मैच का पुरस्कार वीरेंद्र राय व हिमांशु राय ने संयुक्त रूप से दिया। इसके पूर्व खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय और विशिष्ट अतिथि रेलवे के अधिकारी फिरदौस खान आईइएस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed