{"_id":"6adf92329203f88a220f5839","slug":"dhanapur-won-the-kabaddi-competition-by-defeating-englishpur-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-162793-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: धानापुर ने इंग्लिशपुर को हरा कर जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: धानापुर ने इंग्लिशपुर को हरा कर जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
जीवपुर गांव में आयोजित प्रथम जनपद स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में विजई टीम के कप्तान को शी
जीवपुर गांव में प्रथम जनपद स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब धानापुर की टीम ने जीत लिया। रविवार देर शाम खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में धानापुर ने इंग्लिशपुर को 6-4 से पराजित किया। मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। रेड और टैकल के दौरान खिलाड़ियों की फुर्ती और रणनीति ने दर्शकों को रोमांचित किया। मुकाबले के अंतिम पलों में बेहतर तालमेल और संयम का परिचय देते हुए धानापुर की टीम ने दो अंकों के अंतर से जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि युवा नेता रितेश सिंह ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं। विजेता टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर खिताब हासिल किया है, जबकि उपविजेता टीम को निराश होने के बजाय अपनी कमियों में सुधार कर आगे की तैयारी करनी चाहिए। फाइनल मुकाबले में सत्यम यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि दक्ष ने कमेंट्री के जरिये दर्शकों का उत्साह बनाए रखा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष बबलू यादव, राहुल सिंह गाजीपुरी, पूर्व कैप्टन रामनिवास यादव, आशुतोष, अंकित, प्रह्लाद यादव, हरिद्वार, विनोद यादव और मनोज आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।