{"_id":"57effed04f1c1b9911573e92","slug":"devi-durga-woshiped","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरावाली के दरबार में भक्तों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरावाली के दरबार में भक्तों की उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के पहले दिन शनिवार को शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मां शेरावाली के दरबार में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने देवी मां का पूजन-अर्चन कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। जगत जननी के जयकारे और घंट-घड़ियाल बजने से मंदिरों के आसपास का माहौल पूरी से तरह देवी मय बना रहा। देवी मंदिरों के आसपास मेले जैसी स्थिति बनी रही। मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
गहमर संवाददाता के अनुसार गहमर के करहिया स्थित प्रसिद्ध देवी मां कामाख्या धाम पर भोर में साढ़े चार बजे मंदिर का पट खुलते ही मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरु हो गया। दिन में आठ बजते-बजते मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच गए। विभिन्न साधनोें से धाम पर पहुंचे भक्त मंदिर परिसर में स्थित पोखरा पर पहुंचे। वहां कइयों ने स्नान कर तो कई लोगों ने हाथ-पैर धोने के बाद प्रसाद और फूल-माला की खरीददारी की। इसके बाद मां का का जयकारा लगाते हुए दरबार में जाकर पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की मां से कामना की। मां का दर्शन करने के लिए भक्तों को लाइन में खड़ा होना पड़ा। देवी दुर्गा के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने भैरोनाथ का दर्शन किया। करीमुद्दीनपुर और दुबिहा संवाददाता के अनुसार मां कष्टहरणी भवानी के दरबार में नवरात्र के पहले दिन स्थानीय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूसरे जनपदों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। मां का दर्शन-पूजन कर अपने एवं परिवार की खुशहाली की शेरावाली से प्रार्थना किया। कई श्रद्धालुओं ने मां को विशेष किस्म का चढ़ावा चढ़ाया। मन्नतें पूरी होने पर भक्त विशेष किस्म का पकवान बनाकर मां को अर्पित करते हैं। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार चंडी माता मंदिर पर सुबह से ही भक्तों के आने का क्रम शुरु हो गया। जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होती गई। श्रद्धालुओं ने अगरबत्ती और धूप बत्ती जलाकर मां की पूजन-अर्चन कर उनसे मंगल की कामना की।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील के पीछे स्थित काली मां का दर्शन-पूजन करने के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। स्थानीय सहित दूर-दराज क्षेत्रों के भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मां के चरणों में फूल-माला अर्पित कर उनकी आराधना कर कुशलता के लिए प्रार्थना की। सुहवल संवादताता के अनुसार रेवतीपुर स्थित मां भगवती के दरबार में नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सुबह से घंट-घड़ियाल बजने का जो सिलसिला शुरु हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। भक्तों ने मां की आराधना कर मन्नतें मांगी। कई भक्तों ने मां के दरबार में अंखड दीप भी जलाया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के दिलदारनगर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-3 और 4 के मध्य स्थित सायर माता मंदिर में भक्तों ने मां के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मां के चरणों में फूल-माला, प्रसाद चढ़ाने के साथ ही कई भक्तों ने चुनरी भी चढ़ाया। शेरावाली का दर्शन-पूजन में करने में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। देवकली संवाददाता के अनुसार गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम में स्थित दुर्गा मंदिर में पूजन-अर्चन कर के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर मन्नतें मांगी। मां दुर्गा के साथ परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं का भी श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील स्थित मनोकामना देवी, अमवा की सती मइया सहित आसपास के देवी मंदिरों में देवी की पूजन-अर्चन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों में बज रहे देवी गीतों और बीच-बीच में भक्तों द्वारा मां का जयकारा लगाए जाने से आसपास का माहौल पूरे दिन देवीमय बना रहा। सादात संवादताता के अनुसार क्षेत्र के माहपुर गांव में स्थित अतिप्राचीन मां काली मंदिर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। मां का दर्शन कर उनसे मन्नतें मांगी। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार बेसो नदी के तटवर्ती गांव हुसेनपुर मुर्थान स्थित मां टड़वा भवानी के मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने मां का दर्शन-पूजन किया।
जखनिया संवादताता के अनुसार क्षेत्र के सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित बुद्धाम्बिका देवी बुढिय़ा माई के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। मरदह संवादताता के अनुसार महाहर धाम स्थित दुर्गा मंदिर में देवी के दर्शन के लिए पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा। जमानिया और मतसा संवाददाता के अनुसार कसबा स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक शेरावाली के दर्शन-पूजन की धूम मची रही। क्षेत्र के कसबा स्थित दुर्गा मंदिर पर पूरे दिन भक्तों के आने-जाने का क्रम बना रहा। इसके अलावा क्षेत्र के ढढऩी की भगवती मंदिर, मां मातेश्वरी महा दुर्गा मंदिर, देवरिया के सिद्धेश्वर शक्तिपीठ सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों ने मत्था टेका। इसके अलावा दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, नंदगंज, भदौरा, करंडा, भीमापार, शादियाबाद, खानपुर, भांवरकोल, कासिमाबाद, सिधागरघाट ग्रामीण क्षेत्रों के सभी दुर्गा मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने मां का दर्श-पूजन किया।