फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devar murdered his sister-in-law

देवर ने गला दबाकर की भाभी की हत्या

Tue, 21 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Devar murdered his sister-in-law
मुहम्मदाबाद के चकवाकर रजेला गांव में विवाहिता की हत्या के बाद छानबीन करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के चक बाकर रजेला गांव मंगलवार को दिन में देवर ने किसी बात को लेकर अपनी भाभी की हत्या कर शव को भूसा में छिपा दिया। वारदात के बाद फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के चक बाकर रजेला गांव निवासी जीउत राम की पुत्री गुडि़या (23) की शादी 2017 में बरेली जनपद के नेवादा गांव निवासी पृथ्वी पाल के पुत्र सुरजीत राम से हुई थी। पति से अनबन के चलते गुडि़या अपने देवर अजय राम के साथ रहती थी। उसी के साथ दो माह पहले अपने मायके आई थी और दोनों साथ रहते थे। उसकी एक दो वर्षीय पुत्री भी है। मंगलवार की सुबह परिवार के लोग गेहूं की कटाई करने के लिए खेत पर चले गए। घर पर सिर्फ गुडि़या, उसकी और उसके बड़ी बहन की तीन वर्षीय पुत्री और देवर घर में थे। इसी बीच किसी समय देवर में भाभी गुडि़या के मुंह में स्वेटर ठूंसकर गला दबाकर उसकी हत्या कर शव भूषा वाले कमरा में छिपा दिया। दिन में करीब 12 बजे परिवार के लोग खेत से लौटे तो देखा कि गुडि़या और उसका देवर नहीं थे। लोग सोचने लगे कि बच्चों को छोड़ दोनों कहा चले गए। इसी दौरान बड़ी बहन शीला को भूषा वाले कमरा में खट-पट की आवाज सुनाई दी तो उसने सोचा कि शायद बिल्ली है। अंदर गई तो शव के पैर से उसका पैर टकरा गया। यह देख वह चिल्लाने लगी। परिवार के अन्य लोग दौड़कर कमरा में पहुंचे तो देखा कि गुडि़या का शव था। उसके मुंह में स्वेटर ठूंसा हुआ था। उसका देवर गायब था। वहां आसपास के लोग भी जमा हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों का कहना था कि पिछले सप्ताह गुडि़या की देवर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों की पूछताछ में बड़ी बहन की लड़की ने बताया कि देवर ने उन्हें पैसा देकर टाफी खरीदने के लिए बाहर भेज दिया था। कुछ ही देर में सीओ विनय गौतम के साथ कोतवाल अशेषनाथ सिंह पहुंच गए। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर देवर अजय राम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed