फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Depot will get five new buses this month

Ghazipur News: डिपो को इस महीने मिलेगी पांच नई बसें

Fri, 14 Apr 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Depot will get five new buses this month
रोडवेज की बस से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। सब कुछ ठीक रहा तो स्थानीय डिपो में बसों की कमी जल्द दूर हो जाएगी। इस महीने पांच नई बसें मिलने की उम्मीद है। इनका संचालन लंबी दूरी के लिए किया जाएगा। इन बसों के बेड़े में शामिल होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान में 58 बसें हैं। इनका संचालन कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बसें चलाई जा रही है। कुछ सप्ताह पहले निर्धारित मानक पूरा कर चुकी चार बसों को मार्ग से हटा दिया गया था। इसके बाद बसों की कमी महसूस की जा रही थी। बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा यात्रियों की सहूलियत को गंभीरता से लेते हुए निगम की तरफ से डिपो को पांच नई बसें उपलब्ध कराई जा रही है। इस महीने बसें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ये बसें मिलने के बाद काफी हद तक समस्या दूर होगी। इनका संचालन लंबी दूरी के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले दिनों में तीन बसों को मार्ग से हटा दिया जाएगा। निर्धारित मानक पूरा कर चुकी इन बसों के संबंध में क्षेत्रीय कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। यात्री सुविधा के विस्तार के क्रम में बीते दिनों डिपो परिसर में बैठने के लिए सात बेंच लगवाई गई है। इसके साथ ही एक सीमेंटेड बेंच का भी निर्माण कराया गया है। इस पर कई लोग बैठ सकते हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके पांडेय ने बताया कि पांच नई बसें मिलने वाली हैं। इनके इस महीने मिलने की उम्मीद है। तीन बसें निर्धारित मानक पूरा कर चुकी हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed