{"_id":"61953ccf0a4188707c4c50aa","slug":"deployment-of-aan-not-done-at-new-health-sub-centres-ghazipur-news-vns623142477","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए उपकेंद्रों पर एएएन की नहीं हुई तैनाती, कैसे होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए उपकेंद्रों पर एएएन की नहीं हुई तैनाती, कैसे होगा संचालन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच हजार आबादी पर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान के उद्देश्य से किराए के भवन में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं लेकिन अब तक एएनएम की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यही स्थिति अन्य स्वास्थ्य उपकेंद्रों का भी है।
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकारी अस्पतालों को सुदृढ़ और ब्लाक पर स्थापित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जहां चिकित्सकीय उपकरण, जांच मशीन, दवा एवं बेड को लेकर ठोस कदम उठाए जाने का दावा किया जा रहा है। वहीं करीब एक माह पूर्व पांच हजार आबादी वाले गांवों को चिन्हित कर 132 नये स्वास्थ्य उपकेंद्र किराए के भवन में खोले गए, लेकिन अब तक एएनएम की तैनाती नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में जिन क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं, वहां के लोगों को बिना उपचार के वापस लौटना पड़ रहा है। एएनएम की तैनाती नहीं होने से अभी उन्हें इस सुविधा का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।
कोट
जल्द ही नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एएनएम की तैनाती होगी ताकि वहां के लोगों को चिकित्सकीय सुविधा मिल सके।-डॉ. केके वर्मा, एसीएमओ