फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demonstration of women on getting low price of flag

झंडे की कम कीमत मिलने पर महिलाओं का प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of women on getting low price of flag
झंडे की कम कीमत मिलने पर समूह की सैकड़ों महिलाओं ने सेवराई तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अपनी मांगों से संबंधित मांगपत्र एसडीएम को सौंपते हुए कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो हम सभी धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासन के निर्देश पर समूह की महिलाओं को झंडा सिलने का कार्य दिया गया था। आरोप है कि प्रारंभ में बड़े झंडे के लिए 100 से 75 रुपया एवं छोटे झंडे के लिए 50 रुपये तय किए गए थे। लेकिन झंडा जमा होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा इसकी कीमत 50 से घटाकर 30 रुपये कर दी गई। समूह की महिलाओं ने कहा कि झंडा सिलने के लिए रात दिन मेहनत की हैं। अब मेहनताना देने में शासन के अधिकारी और कर्मचारी हीलाहवाली कर रहे हैं। दर्जनों समूह की सैकड़ों महिलाओं ने अपनी मांगों के तहत सेवराई तहसील कार्यालय पहुंचकर वहां जमकर हंगामा एवं प्रदर्शन करते हुए अपना मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने महिलाओं को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। समूह की महिलाओं में पूनम देवी, गीता देवी, सीता देवी, शांति, साधना, सरोज सिंह, अफसरी बेगम, संजू, लक्ष्मीना, सोनम, सुनीता, डालमि, रीना देवी, जनाई, सुरेमन, रेनू, मंजू, अंजू, गुड़िया, ज्योति, रेशमा, तारा देवी कौशल्या, लीला देवी, शोभा, बबिता, अंतिमा आदि ने बताया कि काम कराने से पहले हमें एक झंडे का 50 रुपया देना तय हुआ था, जिसे अब घटाकर 30 रुपये किया जा रहा है। अगर हमें वाजिब राशि नहीं दी गई तो हम धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस संबंध में एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा झंडे के एवज में कम कीमत देने की शिकायत की गई है जिसे संबंधित उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा। तय राशि के अनुसार ही झंडे का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed