फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demonstration for giving relaxation in the age of one year in government recruitment

सरकार की भर्तियों में एक वर्ष की उम्र में छूट देने को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 02 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for giving relaxation in the age of one year in government recruitment
जमानिया। उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की भर्तियों में एक वर्ष की उम्र में छूट देने को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने ताजपुर मांझा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। क्षेत्राधिकारी के समझाने पर युवाओं ने करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त किया। इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ। जानकारी के अनुसार ताजपुर मांझा गांव के पास क्षेत्र के युवा सरकारी नौकरियों में एक वर्ष की छूट मांगते हुए सड़क पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। युवाओं के सड़क पर उतरने से राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। उनका कहना था कि कोरोना काल में रिक्ति नहीं निकली और युवाओं की आयु रिक्ति निकलने पर अधिक हो जाएगी। कोरोना महामारी की वजह से वर्ष 2019 से पूरा विश्व परेशान है। इस दौरान कोई वैकेंसी नहीं निकली लेकिन युवाओं की उम्र बढ़ती गई। इस कारण एक वर्ष उम्र में छूट देने की बात को लेकर सड़क पर उतरना पड़ा है। सड़क पर युवाओं के बैठने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण मौके पर पहुंचे और उनसे वार्ता की। उन्होंने उनको समझा-बुझाकर किसी तरह से सड़क खाली कराई और करीब दस बजे आवागमन सामान्य हुआ। इस दौरान युवा एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि युवाओं ने अपनी समस्या से संबंधित मांग पत्र सौंपा है जिसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इस अवसर पर विवेकानंद, विकास यशवंत, सुनील, जितेंद्र, विजय सहित दर्जनों युवक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed