फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demonstration against inflation and unemployment

महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 17 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against inflation and unemployment
दुल्लहपुर बाजार में शनिवार को युवा कांग्रेसी नेताओं ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारा लगाते व दुकानों पर भिक्षा मांगी। इसके बाद रेलवे स्टेशन के बाहर लगी स्वामी सहजानंद सरस्वती के प्रतिमा के पास जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

जिला सचिव जावेद आलम जिम्मी ने कहा की भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को देखते हुए, इस तानाशाह सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। कहा की देश के अंदर बेरोजगारी इस कदर बढ़ी है कि लोग भीख मांगने को मजबूर है। अभी जखनिया ब्लॉक में जल शक्ति की भर्ती निकली है। जिसके तहत एक गांव से पांच हाईस्कूल पास युवतियों को रखना है। जिसमें एक सरकारी हैंडपंप चेक करने पर बीस रुपए मिलेंगे। इस बीस रुपये की नौकरी बच्चों के चाकलेट भी नहीं खरीद सकते हैं। इस मौके परजावेद आलम, दिवांशु पांडेय, अंशु प्रदेश, आशुतोष गुप्ता, ओमप्रकाश भारद्वाज आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed