फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'Demolish the dilapidated building of the school premises immediately'

'स्कूल परिसर का जर्जर भवन तुरंत गिराएं'

Wed, 06 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
'Demolish the dilapidated building of the school premises immediately'
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कंपोजिट विद्यालय अंधऊ शिक्षा क्षेत्र सदर का निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रधानाध्यापक, चार सहायक अध्यापक तथा सात शिक्षामित्र उपस्थित पाए गए। तीन सहायक अध्यापकों द्वारा अवकाश लिया गया था एवं एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाई गईं। विद्यालय में कुल 268 छात्र नामांकन के सापेक्ष आज के एमडीएम में 186 छात्रों को मध्यान्ह भोजन ग्रहण करना दर्ज पाया गया जबकि मौके पर 170 छात्र ही उपस्थित थे। विद्यालय में स्टॉक रजिस्टर नहीं पाया गया। प्रधानाध्यापक को कड़ी चेतावनी देते हुए विद्यालय परिसर के जर्जर भवन को तीन दिन के अंदर आवश्यक कार्रवाई कराते हुए गिराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय अंधऊ के निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक एवं पांच सहायक अध्यापक तथा एक अनुदेशक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में नामांकित 214 छात्रों के सापेक्ष 170 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय में गत वर्ष के सापेक्ष छात्र नामांकन में काफी वृद्धि पाई गई। विद्यालय व्यवस्था अच्छी पाई गई। बताया कि प्रधानाध्यापिका द्वारा किचेन गार्डेन का निर्माण कराया गया है जो कि एक अच्छी पहल है। विद्यालय में लाईब्रेरी कार्नर अवस्थित है जिससे छात्रों को पुस्तक निर्गत की जाती है एवं उसका रजिस्टर पर अंकन किया जाता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्वयं आठ छात्रों को लाईब्रेरी की पुस्तकें निर्गत करते हुए रजिस्टर पर अंकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed