फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Democracy fighters honored

लोकतंत्ररक्षक सेनानियों को किया गया सम्मानित

Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Democracy fighters honored
नगर के छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार को लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान किया गया और गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि 21 माह के आपातकाल के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को प्रतिबंधित, कार्यालयों में ताला के साथ प्रेस की आजादी छीन ली गई थी। इस दौरान विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को जबरदस्ती जेल में बंद दिया गया था। जनता के आक्रोश के कारण 1977 में गैर कांग्रेसी सरकार बनी थी। उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर ने कहा कि अत्याचारों के दमन और जनता के कल्याण के लिए दैवीय शक्तियों ने अवतार लिया है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि आपातकाल के दौरान जनता की दुर्दशा एवं संवैधानिक अधिकारों के हनन कि गाथाओं को सुनकर मन आश्चर्य चकित रह जाता है कि लोकतंत्र को घाव देने वाली कांग्रेस पार्टी और उसके लोग आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने मौजूद लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान करते हुए कहा कि आपका त्याग और बलिदान व्यर्थ नहीं है। आप लोगों की वीरगाथा चेतना में स्मरणीय रहेगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने गोष्ठी का आरंभ करते हुए आपातकाल पर विस्तार से विचार रखा। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी बाल्मीकि सिंह, विजय शंकर चतुर्वेदी, बृजभूषण पांडेय, रामजी गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद चौरसिया, शिवपूजन गुप्ता, पारस सिंह, प्रेम सिंह, उदय प्रताप सिंह, दयाशंकर द्विवेदी एवं ओमप्रकाश अरूण ने भी अपने संस्मरण व्यक्त किया। कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरोज कुशवाहा, सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय, अवधेश राजभर, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राम, संकठा प्रसाद मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह और संचालन जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने किया।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद में रहने के दौरान पुलिस ने घर पर छापा मारा और गाजीपुर से गिरफ्तार कर वारंट पर हस्ताक्षर लेकर जेल में बंद कर दिया था। आपातकाल के दौरान जो सरकार के विरोध में था, उसे पकड़ जबरन नसबंदी की जाती थी। उन बातों को याद कर आंखों में आंसू आने लगते हैं। - उदय प्रताप सिंह, लोकतंत्र रक्षक सेनानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकाल के दौरान छापा के दौरान हम लोग संघ के साथ हो गए। कालेज से पुलिस ने हम लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आपातकाल के दौर में बोलने और लिखने की आजादी खत्म कर दी गई थी।- विजय शंकर चतुर्वेदी, लोकतंत्र रक्षक सेनानी।
आपातकाल के दौरान गिरफ्तारी में लोगों पर एक डीआईआर धारा लगता था और जो पेशी के दौरान नारे लगाता था धारा को बढ़ा दिया करते थे। हम पर कुल 14 डीआईआर लगा था। फिर भी अपना कदम पिछे नहीं किया। - ओम प्रकाश अरुण, लोकतंत्र रक्षक सेनानी।
अपातकाल के दौरान बंदियों के साथ जैसा व्यवहार किया जाता था वैसा ब्रिटिश हुकूमत में भी नहीं हुआ होगा। कभी कभी परिवार के लोगों से मिलने दिया जाता था। - दयाशंकर द्विवेदी, लोकतंत्र रक्षक सेनानी।
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर काला दाग
मुहम्मदाबाद। आपात काल लागू किए जाने की बरसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर इसे लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए इसे लागू करने के लिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। स्थानीय एक कोल्ड स्टोरेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता विरेंद्र राय ने कहा कि आपात काल भारतीय लोकतंत्र पर काला दाग है। आज ही के दिन इसे लागू किए जाने की घोषणा कर कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर सभी राजनैतिक दलों और उसके नेताओं के साथ दमनात्मक कार्रवाई कर जेलों में डाल दिया था। हम आपात काल की घोर निंदा करते हैं।

सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय ने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन है जिसे देश कभी भूल नहीं सकता। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू कर देश के नागरिकों के सारे अधिकार का हनन कर पूरे देश में तानाशाही लागू किया। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाकर जनता पर घोर अत्याचार किया। कांग्रेस को प्रायश्चित करना चाहिए। इस मौके पर कृपाशंकर राय, प्रभुनाथ राय, संजय यादव, ओमप्रकाश राय आदि ने विचार व्यक्त किया। शाहनिंदा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, राजेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश गिरी, रामजी गिरी, अनूप शर्मा ने आपातकाल लागू करने के लिए कांग्रेस की आलोचना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed