फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demarcation up to three km for greenfield

Ghazipur News: करीमुद्दीनपुर से बक्सर के बीच ग्रीनफील्ड के लिए तीन किमी तक हुआ सीमांकन

Sat, 22 Apr 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demarcation up to three km for greenfield
गाजीपुर। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के 17.5 किमी लंबे चौथे चरण का काम शुरू हो गया है। जनपद के करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पास से बक्सर के भरौली तक निर्माण होना है। अभी तक कार्यदायी संस्था ने करीब तीन किमी एक्सप्रेस वे की जमीन पर सर्वे टीम के जरिए सीमांकन का काम कराया है। जगह-जगह पिलर लगाकर एनएचआई अपनी जमीन को चिह्नित कर रहा है। साथ ही मिट्टी डालकर एक्सप्रेसवे बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कार्यदायी संस्था ने यहां की मिट्टी की जांच करने के लिए लैब में भेजा था। जहां काली मिट्टी बहुतायत मात्रा में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद काली मिट्टी की जगह धूसर मिट्टी डालकर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश मिला है। जिसको लेकर कार्यदायी संस्था आस-पास मिट्टी की तलाश में जुटी है। अगले दो साल में इस परियोजना का काम शुरू करना है। यानी जून 2025 तक परियोजना के काम को पूरा कर लेना है।
विज्ञापन

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का काम होने के बाद बिहार और पूर्वी यूपी के गाजीपुर और बलिया के बीच यातायात काफी सुगम हो जाएगा। साथ ही इसको पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से भी जोड़ने की योजना है। जिसके बाद यह पूरा पूर्वी क्षेत्र सीधे प्रदेश की राजधानी से जुड़ जाएगा। और आने वाले कुछ सालों में बेहद कम समय में लखनऊ से पटना का सफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीनफील्ड के चौथे चरण के लिए एनएचआई की ओर से 60 मीटर जमीन का अधिग्रहण हुआ है। जिसमें से 26 से 30 मीटर चौड़े फोर लेन के एक्सप्रेस का निर्माण होना है। अधिकारियों की माने तो अगले दो महीने यानी जून तक काम की रफ्तार काफी बढ़ जाएगी। अभी मूलभूत तैयारियां चल रही है। जिससे शुरूआती एक-डेढ़ महीने व्यवस्था बनाने में खत्म हो जाएगा।
करीमुद्दीनपुर से बक्सर के बीच ग्रीनफील्ड के चौथे चरण को लेकर सीमांकन आदि का काम चल रहा है। मिट्टी की जांच हो गई है। - अमित निषाद, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed