फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   demanding the expulsion of the partner

अर्नगल बयान देने वाले साथी के निष्कासन की मांग

Mon, 02 Mar 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 02 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
demanding the expulsion of the partner

 सपा कार्यालय समता भवन पर सोमवार को आयोजित मासिक बैठक में सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
चंद्रिका यादव के खिलाफ पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। एक स्वर में कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि पार्टी के ही एक मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी करने वाले सपा कार्यकर्ता चंद्रिका यादव को पार्टी से अविलंब निष्कासित किया जाए।

इसकी पुष्टि करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले चंद्रिका यादव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक के दौरान विधानसभावार आयोजित की गई जन संपर्क सभाओं की सफलता की समीक्षा की गई तथा केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला। 

बैठक के दौरान फ्रंटल संगठनों के गठन एवं उसकी विधानसभावार कमेटी गठित करने तथा जनसमस्याओं पर भी प्रमुखता से चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार आजाद भारत की पहली सरकार है, जिसमें समाज के बुनियादी सवालों पर जितना कार्य किया है, उतना कार्य अब तक की किसी सरकार ने नहीं किया है।

पूर्व एमएलसी बच्चा यादव ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तरफ से पीडीपी के साथ सरकार बनाने की चर्चा करते हुए कहा कि सत्ता की खातिर अपनी बातों और वादों से मुकरना भाजपा की फितरत है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने केंद्र सरकार के रेल और आम बजट को उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बताया। कहा कि मोदी सिर्फ सपना दिखाना जानते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed