{"_id":"62b9f0dbea5f291236214d46","slug":"demand-for-unconditional-release-of-teesta-and-rb-kumar-ghazipur-news-vns661086774","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस्ता और आरबी कुमार को बिना शर्त रिहा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस्ता और आरबी कुमार को बिना शर्त रिहा करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंकलाबी नौजवान सभा (इंनौस), आइसा के कार्यकर्ताओं ने तीस्ता सीतलवाड की रिहाई, अग्निपथ योजना को रद्द करने आदि मांगों को लेकर सोमवार को लंका मैदान गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर इंनौस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने 2002 गुजरात जनसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सतत अभियान चलाने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार तीस्ता सीतलवाड और आरबी कुमार की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की। दोनों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में गिरफ्तारी के खिलाफ उठ रही आवाज तानाशाही के खात्मे का संकेत है। इंनौस के जिला सचिव आलोक कुमार रोहित ने गाजीपुर में अग्निपथ योजना के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलनरत बेरोजगार युवाओं पर दर्ज फर्जी एवं मनगढ़ंत मुकदमे बिना शर्त वापस लेने, और बिना शर्त रिहा करने की मांग उठाई। कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की संविधान इजाजत देता है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर मुकदमा दर्ज कर जिला प्रशासन ने युवा, रोजगार विरोधी, संविधान विरोधी अपना चेहरा उजागर कर दिया है। कार्यक्रम में इंनौस के जिलाध्यक्ष लालजी वनवासी, योगेंद्र भारती, जानदेव, किशन वनवासी, जिलेश्वर भारती, सुमन बिंद, बसंत यादव, शम्स परवेज ने विचार व्यक्त किया। संचालन लालजी वनवासी ने किया।