फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for stoppage of trains and facilities at the railway station

Ghazipur News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं की मांग

Sun, 28 Sep 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of trains and facilities at the railway station
जमानिया स्टेशन प्रबंधक गौरी शंकर को पत्रक सौंपते कांग्रेस नगर अध्यक्ष मक्खन वर्मा। संवाद
जमानियां। नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष मक्खन वर्मा ने रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन प्रबंधक गौरी शंकर के माध्यम से दानापुर मंडल रेल प्रबंधक को पत्रक सौंपा। पत्रक में उन्होंने स्थानीय स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से कामाख्या एक्सप्रेस (15667/15668), उधना-दानापुर एक्सप्रेस (20933/20994), पूर्वा एक्सप्रेस (12303/12304), मंडुवाडीह-पटना बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस (15125/15126), जियारत एक्सप्रेस (12395/12936), संघमित्रा सुपरफास्ट (12295/12296), श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391/12392) और बरौनी-अहमदाबाद ट्रेन (19483/19484) के ठहराव की मांग की। इसके अलावा पत्रक में डी.डी.यू.-सोनवल पैसेंजर को सुबह गाजीपुर सिटी तक चलाने, बुजुर्ग रेल यात्रियों के लिए रियायती टिकट की सुविधा, स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुराने रेलवे क्रॉसिंग के सामने फुट ओवर ब्रिज निर्माण जैसी मांगें भी शामिल हैं। नगर अध्यक्ष माखन वर्मा ने कहा कि जमानियां एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री आवाजाही करते हैं। ऐसे में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं में सुधार बेहद आवश्यक है। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कमला यादव, मनोज कुमार और गणेश जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed