{"_id":"63befca2b5ece430b072bbfc","slug":"demand-for-disbursement-of-outstanding-wages-ghazipur-news-vns693247345","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बकाया पारिश्रमिक वितरित कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बकाया पारिश्रमिक वितरित कराने की मांग
विज्ञापन
मरदह। ब्लाक परिसर में बुधवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर बल देते हुए पिंटू देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण होने वाला सूखा राशन वितरण का कार्य स्वयं सहायता समूहों की तरफ से वर्ष 2020 से किया जा रहा है। इसमें 734 रुपये की दर से 18 माह का पारिश्रमिक बकाया है जिसको बार-बार मांगने के बाद भी नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में अब तक आंगनबाड़ी का पोषाहार वितरण 20 स्वयं सहायता समूहों की ओर से कराया जा रहा था। इस समय इसका विभाजन कर एक गांव में एक स्वयं सहायता समूह से वितरण कराने का कार्य कराया जा रहा है जो समूहों के लिए अत्यंत अनुचित है। इतने कम पारिश्रमिक पर कार्य कराए जाने एवं बाद में वितरण कार्य भी छीनने से सहायता समूहों की महिलाओं का अहित हो रहा है।
इसका तत्काल प्रदेश सरकार संज्ञान लेकर हमारी मांगें पूरी करें। इस अवसर पर माधुरी देवी, इंदू, कुसुम, रामावती, मुन्नी, तारा, मंजू, संजू, सरोज, अफती, मीना, लालती आदि मौजूद थीं। संवाद