फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for caste based counting, protest given

जाति आधारित गिनती कराने की मांग, दिया धरना

Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand for caste based counting, protest given
शहर के सरजू पांडेय पार्क में शुक्रवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ओबीसी की जाति आधारित गिनती जल्द से जल्द कराए। तीन काले कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। ईवीएम और पेपर ट्रेल पर्ची का शत-प्रतिशत मिलान किया जाए। बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किया जाए। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। साथ ही एनआरसी एवं सीएए कानून को रद्द किया जाए। ऐसा नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस मौके पर नौबत सिंह मौर्य, मनोज यादव, चंद्रदेव यादव, कामता प्रसाद, छांगुर प्रसाद मौर्य, चंद्रिका प्रसाद, चंदलाल मौर्य, संतोष यादव, दिलीप कुमार गौतम, गजराज रावत, मनई राम बिंद, कमलेश राम आदि मौजूद थे। संचालन जावेद अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed