फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for action against extortion

धन उगाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 02 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against extortion
कासिमाबाद। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक राजेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद से मुलाकात की। इस दौरान पत्रक देकर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के साथ ही गरीबों के राशन में की जा रही धन उगाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के नाम से संबोधित पत्रक में लिखा है कि सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों से प्रति कुंतल 35 रुपये की वसूली की जा रही है। वसूली से संबंधित सूची वायरल होने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोटेदारों से प्रतिमाह की जा रही धन उगाही से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद भी उच्च अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। इस कारण तहसील और उच्चाधिकारियों की बदनामी हो रही है। गरीबों के राशन में की जा रही धन उगाही एक दंडनीय अपराध है और इस पर जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर स्पष्ट लिखा है कि दलालों का वर्चस्व दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ये दलाल तहसील परिसर में मौजूद रहकर न्याय संगत कार्यों में भी धन उगाही कर रहे हैं। पत्रक के बाबत उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने कहा कि प्रकरण गंभीर है। इस पर निश्चित रूप से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। किसान सभा ने अपने पत्रक में अल्टीमेटम दिया है कि अगर इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। पूर्व विधायक के साथ पत्रक देने वालों में जिला महामंत्री अशोक मिश्रा, राजदेव यादव, घूरा यादव, अजय मिश्रा, दीना सिंह, रामकेवल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed