फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for a halt for the Kamayani Express at Karimuddinpur Railway Station.

Ghazipur News: करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर कामायनी के ठहराव की मांग

Wed, 05 Aug 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for a halt for the Kamayani Express at Karimuddinpur Railway Station.
करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर कामायानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग वाली खबर में ...करीमुद्दीनपुर
दुबिहा। क्षेत्रीय लोगों की मांग है कि करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव न होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को 13 किलोमीटर दूर यूसुफपुर रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके कारण समय व पैसे की बर्बादी होती है। रेल यात्री संतोष राय, विनोद राय, सुनील राय, मनोज पांडेय, प्रवीण राय, अमरनाथ गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि ने कहा कि कई जनप्रतिनिधियों की ओर से दावा किया गया था कि करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर 11071/11072 कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

लेकिन, छह महीने बाद भी जनप्रतिनिधियों का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव जरूरी है।
इसका ठहराव सुनिश्चित होने से क्षेत्रीय लोगों को मुंबई व अन्य जगहों की यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों व रेलवे प्रशासन को इस दिशा में पहल करने की जरूरत है। कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही है।
वहीं करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे मास्टर अनिल राय ने बताया कि कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर अभी कोई लिखित या मौखिक आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed