फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Delivery of goods will be done from door to door

फोन करते ही घर- घर होगी सामान की डिलिवरी

Wed, 25 Mar 2020 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Delivery of goods will be done from door to door
लाकडाउन होने के बाद जमानिया में घर-घर अनाज पहुंचाने को लेकर बैठक करते एसडीएम सत्यप्रिय सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। लॉकडाउन में घर में रह रहे लोगों को जरूरी वस्तुएं मुहैया कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है। प्रशासन जल्द ही एक नंबर जारी करेगा, जिस पर आर्डर देने के बाद दुकानदार संबंधित सामान ग्राहक के घर पहुंचा देगा।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुसार, बुधवार को उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डोर-टू-डोर अनाज एवं अन्य जरूरी रोजमर्रा की वस्तुओं को पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान कसबा हरपुर और जमानिया स्टेशन पर किराना की दुकान, आटा चक्की, तेल मिल आदि की सूची तैयार की। बताया कि नगर के लोगों को एक नंबर मुहैया कराया जाएगा, जो फोन पर अपनी जरूरत की चीजों का आर्डर देंगे और प्रशासन द्वारा नियुक्त दुकानदार उसे ग्राहक घर तक पहुंचाएगा। वहीं, उन्होंने स्टॉक स्टोरेज सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष एहसान जफर खंड विकास अधिकारी हरि नारायण तहसीलदार आलोक कुमार, नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया, कोतवाल राजीव कुमार सिंह, इओ अब्दुल सबूर आदि उपस्थित थे। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार, पटरी के दुकानदार, दिहाड़ी मजदूरों की क्षति पूर्ति के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए, संतोष सिंह नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभासद ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनका आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति के साथ एक फोटो उपलब्ध कराकर नोडल अधिकारी को दे दें, जिससे अप्रैल में अनाज वितरण किया जा सके। इस मौके पर तहसीलदार कासिमाबाद विराग पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि रेयाज अहमद अंसारी, सभासद रामविलास राय, सैफ खान, रईस अंसारी, लिपिक इकबाल खान आदि सभासद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed