फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Degen engine reached Ghazipur ghat from Sonwal in 13 minutes

Ghazipur News: सोनवल से गाजीपुर घाट पर 13 मिनट में पहुंचा डीजन इंजन

Fri, 23 Feb 2024 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Degen engine reached Ghazipur ghat from Sonwal in 13 minutes
रेवतीपुर। सोनवल से गाजीपुर घाट की ओर जाने वाली करीब सात किमी लंबी नई रेलवे लाइन के डीजल इंजन से ट्रायल का काम शुक्रवार को रेलवे के अधिकारियों की निगरानी में शुरू हो गया। पहले दिन सोनवल स्थित नये स्टेशन से डीजल इंजन दोहपर 2.50 बजे पर 30 की स्पीड से चलते हुए गाजीपुर घाट स्थित स्टेशन 3.03 बजे (13 मिनट) में पहुंचा।
विज्ञापन

वहां से तुरंत बाद दोबारा इंजन सोनवल के लिए चला, जहां वह निर्धारित समय पर पहुंचा। अभी यह ट्रायल कई दिनों तक चलेगा। इसके बाद नई लाइन पर लोडेड मालगाड़ी के जरिए लोड टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद इलेक्ट्रिक इंजन से टायल की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इन सभी ट्रायलों के सफल होने के बाद छह मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त नई रेल लाइन का निरीक्षण के बाद इस पर ट्रेन संचालन शुरू करने को लेकर अपनी मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन

ट्रायल को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही। लोग इस पल को मोबाइल में कैद करने में लगे रहे। इसके पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने लाइन का मोटो ट्राली से निरीक्षण किया। मालूम हो कि सोनवल से सिटी जाने वाली करीब 9.600 किमी लंबी नई रेल लाइन का पिछले वर्ष ही ट्रेन संचालन को लेकर सभी तरह के सफल ट्रायल पूरे होने के साथ ही लाइन का सीआरएस निरीक्षण कर ट्रेन संचालन की पहले ही हरी झंडी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्लूआई (एनईआर) निशांत सिंह ने बताया कि सोनवल से घाट जाने वाली नई रेल लाइन का डीजल इंजन से ट्रायल शुरू हो गया है। इसके बाद लोड टेस्टिंग के बाद इलेक्ट्रिॉनिक इंजन से स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह, आरवीएनएल के डिप्टी मैनेजर रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed