{"_id":"6352a2683c807822520ade5a","slug":"deepak-and-vartika-top-in-1600-meters-race-ghazipur-news-vns680143737","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 मीटर दौड़ में दीपक और वर्तिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 मीटर दौड़ में दीपक और वर्तिका अव्वल
विज्ञापन
रेवतीपुर गांव में शुक्रवार को ओम श्री बक्सू बाबा एकेडमी के तत्वावधान में नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज के ग्राउंड में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवक एवं युवतियां ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय एवं समाजसेवी सच्चिदानंद राय ने किया।
बालक वर्ग में 1600 मीटर दौड़ में सुहवल गांव निवासी दीपक यादव प्रथम रहे, वहीं अवकल निवासी पवन कुमार राजभर द्वितीय रहे। वहीं बालिका वर्ग के 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रेवतीपुर निवासी वर्तिका पांडे प्रथम और विदुषी पांडे दूसरे स्थान एवं गाजीपुर की रिंकी यादव तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान सच्चिदानंद राय चाचा ने कहा कि गांव के तथा क्षेत्र के विकास में यह आयोजन समय-समय पर होना जरूरी है वही इस आयोजन से क्षेत्र के युवाओं का विकास होगा।
वहीं समाजसेवी एवं भूतपूर्व सैनिक विनोद गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए हर तीन महीने में एक कराया आयोजन कराया जाएगा। वही मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय एवं विशिष्ट अतिथि सच्चिदानंद राय चाचा ने प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान कृष्ण कुमार सिंह, शिवम पांडेय, पंकज राय, विजय शंकर पाल आदि मौजूद रहे।