फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of pregnant woman, chaos

गर्भवती महिला की मौत

Tue, 30 Aug 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Death of pregnant woman, chaos
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर मगंलवार की सुबह मऊ जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस मृतका के पति के तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नोनहरा थाना क्षेत्र के अटवां फतेहपुर निवासी अनिकेत पांडेय की पत्नी पूजा पांडेय (22) गर्भवती थी। हाथ पैर में सूजन होने के बाद परिजन उन्हें धरवार कला गांव स्थित एक निजी अस्पताल में 26 अगस्त को भर्ती कराया था। चिकित्सक ने पूजा को खून की कमी बता कर दो यूनिट खून की जरूरत बताई। परिजन दो यूनिट खून की व्यवस्था कर अस्पताल को उपलब्ध करा दिया। इसी बीच सुबह चार बजे पूजा को प्रसव पीड़ा होने लगी। चिकित्सक ने प्रसव पीड़ा के दौरान कई इंजेक्शन लगाया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद ही पूजा पांडेय की शरीर में बेचैनी छा गई और हाथ पैर पटकने लगी। चिकित्सक ने तत्काल गाड़ी की व्यवस्था करने को कहा और मऊ अस्पताल में भर्ती कराने का सुझाव दिया। परिजन और चिकित्सक गाड़ी से पूजा पांडेय को लेकर मऊ किसी निजी अस्पताल ले गए। परिजन जब तक पूजा पांडेय को अस्पताल में ले जाते चिकित्सक वहां से फरार हो गया। मऊ के चिकित्सक ने बताया कि पूजा पांडेय की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद परिजन शव को लेकर कासिमाबाद कोतवाली पहुंचे। परिजन पुलिस को अस्पताल और चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस पूजा पांडेय के पति अनिकेत पांडेय की तहरीर पर चिकित्सक एवं अस्पताल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में भर्ती कराया था
मृतक पूजा पांडेय की कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के टोड़ार ग्राम पंचायत के सुल्तानपुर गांव में मायका है। पूजा पांडेय की शादी आठ दिसंबर 2020 को अनिकेत पांडेय के साथ की गई थी। बताया जाता है कि पूजा पांडेय के मायका कासिमाबाद क्षेत्र में होने के कारण ही ससुरालियों ने प्रसव पीड़ा के लिए कासिमाबाद के धरवार कला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पूजा पांडेय की मौत के बाद पिता प्रभुनाथ पांडेय, माता की चिंता पांडेय, सास सूर्यमणि देवी का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed