फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of only son in road accident, mourning spread

सड़क हादसे में इकलौते पुत्र की मौत, पसरा मातम

Wed, 18 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death of only son in road accident, mourning spread
गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी एक युवक की बिहार में मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

सेवराई गांव निवासी रोशन कुमार (22) अपने मित्र सुनील कुमार (24) के साथ मोहल्ले से गई एक बरात के लिए बिहार प्रांत में सिकरौल गांव बाइक से गया हुआ था। किसी कार्य से रोशन बिहार के देवरिया गांव जा रहा था कि नुआंव और देवरिया के बीच एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर गया। तब- तक पीछे से आ रही अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में रोशन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों के द्वारा इसे वहां के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल युवक सुनील कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची बिहार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने छह बहनों में अकेले भाई था। इकलौते पुत्र की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। शादी के माहौल के बीच हुए इस हादसे से मातम में छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed