फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of a young man taking a bath in the river

नदी में नहा रहे युवक की डूबकर मौत

Thu, 05 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man taking a bath in the river
खानपुर थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के बाहर गंगा-गोमती संगम स्थल स्थित घाट पर बृहस्पतिवार को नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

हथौड़ा गांव निवासी मुहम्मद अशरफ (18) सुबह दस बजे अपने तीन साथियों के साथ गांव के बाहर गंगा- गोमती संगम स्थल स्थित घाट पर नहाने गया था। वह मित्रों के साथ नहा रहा था कि गहरे पानी में चला गया। उसको डूबता देख उसके मित्र शोर मचाते हुए भाग निकले। इधर घाट के किनारे मछुआरों की नजर जब डूब रहे युवक पर पड़ी तो वह घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े, लेकिन युवक पानी में समा चुका था। इधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते- बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। देखते- देखते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और मछुआरों के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी। करीब चार घंटे कड़ी मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकालने में मछुआरे सफल हो पाए। युवक का शव बाहर आते ही परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। ग्रामीणों ने सात्वंना देकर परिजनों को शांत कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed