फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of a child due to drowning in a pond

तालाब में डूबन से बालक की मौत

Thu, 14 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Death of a child due to drowning in a pond
सेवराई। गहमर थानाक्षेत्र के करहिया गांव में बृहस्पतिवार को तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी कैलाश गुप्ता का पुत्र अनीश गुप्ता (11) अपने दोस्त आयुष गुप्ता के साथ घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे गांव स्थित लमुई तालाब के पास पहुंच गए। यहां दोनों बच्चे बरसात के पानी से भरे तालाब में गिर गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। लोगों ने प्रयास कर आयुष को तो पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन अनीश को नहीं बचाया जा सका। काफी देर बाद ग्रामीणों ने अनीश को पानी से बाहर निकाला। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भदौरा लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में शोक छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण घर के पास स्थित तालाब बारिश के पानी से लबालब भर गया है। करीब दर्जनभर परिवारों के जाने-आने के लिए रास्ते पर भी पानी चढ़ गया है। कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान न होने से लोगों को पानी के बीच ही आने-जाने को विवश होना पड़ रहा है। आखिरकर गांव में इतना बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed