फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   death

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sat, 28 May 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
death
नंदगंज थाना क्षेत्र के बनगांवा गांव में शनिवार को एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वाराणसी के कज्जाकपुरा निवासी लक्ष्मी पांडेय (21) का विवाह पांच वर्ष पूर्व बनगांवा निवासी राकेश पांडेय के साथ हुआ था। मृतका के पिता कन्हैया तिवारी ने पुलिस को बताया कि पुत्री लक्ष्मी को ससुराल के लोग दहेज के लिए मारकर फंदे पर लटका दिए। उन्होंने मृतका के पति राकेश पांडेय, ससुर रविंद्र पांडेय, देवर संतोष पांडेय और विद्या पांडेय पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन कर रही है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि खाना बनाने को लेकर कुछ वाद विवाद हो गया था। सुबह खेत की तरफ चला गया। दो घंटे बाद आया तो घर में लक्ष्मी को इधर उधर देखा तो वह नहीं थी। रसोई घर में उसका शव साड़ी के फंदे में लटक रहा था। सूरत से अभी 15 दिन पहले घर आया था। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed