फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   death

संदिग्ध परिस्थिति में संघ कार्यकर्ता की मौत

Fri, 05 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
death
फाइल फोटो: मृतक डॉ. सुनील सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मेदिनीपुर गांव निवासी तथा संघ कार्यकर्ता डॉ. सुनील सिंह (55) बृहस्पतिवार की देर शाम रोजाना की तरह अपने क्लीनिक से घर लौटने के बाद भोजन करने के बाद सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा। वहां बिस्तर पर पड़े सुनील की नाक से खून निकल रहा था। इसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय एक चिकित्सक को दी। मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे विशाल सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुनील सिंह अपने दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बडे भाई और माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी ऊषा सिंह भी कुछ वर्ष पहले साथ छोड़ चुकी हैं। मृतक की इकलौती पुत्री चंदन की शादी हो चुकी है। घटना के बाद जिले के भाजपा नेता और संघ के साथ बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील मिलनसार स्वभाव के थे। इतना ही नहीं वह अपने क्लीनिक से जरुरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं देकर मदद करते थे। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed