{"_id":"686ab56c2f982ba7ba0c7fd0","slug":"deadly-attack-on-a-family-five-injured-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-135451-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: परिवार पर जानलेवा हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: परिवार पर जानलेवा हमला, पांच घायल
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थानाक्षेत्र के मेहर अलीपुर उर्फ भंवरी गांव में शनिवार को सरकारी नल लगाने के लिए हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। लाठी-डंडे से लैस ग्राम प्रधानपति और उसके समर्थकों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम प्रधानपति सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
भंवरी गांव निवासी अनीता देवी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम प्रधान पति शिवमंगल यादव द्वारा दरवाजे पर नल लगवाया जा रहा था। मना करने पर प्रधानपति और उसके समर्थक भड़क गए और लाठी-डंडे से लैस होकर हमला बोल दिया। हमलावरों ने श्यामाकांत, अनिल कुमार, फूलचंद राम, उर्मिला देवी और अनीता देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
वहां डॉक्टरों ने पीड़िता अनीता के ससुर श्यामाकांत की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पीड़ित ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति शिवमंगल यादव, भैरो प्रसाद, शंभू प्रसाद, शंकर प्रसाद, कविता, प्रद्युम्न, अनीश, चंद्रिका, विनोद कुमार, अमरजीत, रजिया और मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।