फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of youth found in suspicious circumstances near Pokhre

पोखरे के पास संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in suspicious circumstances near Pokhre
खानपुर थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव स्थित पोखरे के पास में मंगलवार एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुबह गांव के लोग पोखरे के तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक युवक के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर बाद उसकी शिनाख्त संतोष राजभर (35) जिला आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र जमुखा निवासी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक संतोष तीन भाइयों में सबसे बड़ा है तथा वह राजगीर का काम करता था। मृतक संतोष की शादी खानपुर थानाक्षेत्र के भुजेहुआं गांव मेें हुई थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया की मृतक के भाई द्वारा तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सड़क के किनारे मिला वृद्धा का शव
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मदनपुरा गांव के पास सड़क के किनारे मंगलवार की शाम करीब तीन बजे एक वृद्ध महिला मृत अवस्था में मिली। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि एक महिला मृत मिली है जो कबाड़ बीनकर अपना जीवन यापन करती थी। महिला नीला-सफेद रंग की साड़ी सफेद ब्लाउज पहने हुए थी। शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधेड़ का शव मिला
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गौरा नामजद लालापुर गांव के प्राथमिक पाठशाला स्थित एक पेड़ के पास 55 वर्षीय अधेड़ का मंगलवार को संदिग्धावस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया। मृतक जींस पैंट, शर्ट और गमछा लिए हुए था। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed