फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of youth found in paddy field, suspicion of murder

Ghazipur News: धान के खेत में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 10 Sep 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in paddy field, suspicion of murder
शादियाबाद थाना क्षेत्र के खुटहीं गांव के पास नहर किनारे धान के खेत में शनिवार को एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों एवं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सादात थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर तीन निवासी संकेत विश्वकर्मा उर्फ लालू (23) सादात स्थित एक लकड़ी के कारखाने में काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात घर से खाना खाकर सोने के लिए कारखाना चला गया था।
विज्ञापन

सुबह दस बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इधर, युवक का शव धान के खेत में मिलने की सूचना पर शादियाबाद और सादात पुलिस के साथ सीओ भुड़कुड़ा शेखर सेंगर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के पिता संतोष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। देर शाम एसपी सीटी ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed