{"_id":"68c801cdfb698ebe4e0bfe2a","slug":"dead-body-of-young-man-missing-from-home-for-24-hours-found-floating-in-canal-in-ghazipur-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: घर से 24 घंटे से लापता युवक का नहर में उतराया मिला शव, छानबीन करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: घर से 24 घंटे से लापता युवक का नहर में उतराया मिला शव, छानबीन करने में जुटी पुलिस
Mon, 15 Sep 2025 05:38 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 15 Sep 2025 05:38 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में 24 घंटे से लापता शख्स का शव नहर के पानी में उतराया हुआ मिला। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
मौके पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के बरवां नहर के पानी में सोमवार को एक युवक का शव उतराया मिला। वह रविवार की सुबह से ही घर से लापता था। नहर के पानी में कैसे और किन परिस्थितियों में डूबा, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
बरवां गांव निवासी अंजनी ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला अंकित यादव (20) रविवार की सुबह करीब दस बजे परिजनों को बिना बताए कहीं चला गया था। देर शाम तक जब युवक घर नहीं आया तो परिजन एवं ग्रामीण उसकी तलाश करने में जुट गए, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। सुबह में ग्रामीण नहर के तरफ गए थे। तभी उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी।
विज्ञापन
नहर में शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग रोते- बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पूछताछ करने के बाद कब्जे में लेकर थाने चले गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; बलिया में मंत्री संजय निषाद: बोले- सुप्रीम कोर्ट का फैसला मोदी को मुसलमान विरोधी कहने वालों के मुंह पर तमाचा
थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि नहर के पानी में उतराए युवक के शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया गया। परिजनों से घटना संबंधित पूछताछ करने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है।