फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of young man found hanging from noose

Ghazipur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 03 Oct 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from noose
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव में मंगलवार को एक युवक फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

धरवार कला गांव निवासी सन्नी राम (18) सोमवार की देर शाम परिजनों के साथ खाना खाने के बाद नए मकान पर सोने चला गया। सुबह खाली पेट की दवा खिलाने के लिए जब परिजन पुराने मकान से नए मकान पर पहुंचे तो दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। जब खिड़की से देखा तो युवक पंखे में साड़ी के सहारे फंदे से लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे और युवक को फंदे से उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि सन्नी राम कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था। उसकी दवा चल रही थी। वह कई बार पूर्व में भी ताड़ और बिजली के खंभे पर चढ़ चुका था। मृतक चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed