फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of unknown person found near culvert

पुलिया के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

Tue, 19 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of unknown person found near culvert
गाजीपुर। ताड़ीघाट-बारा मार्ग अंतर्गत रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साइतबांध पुलिया के पास मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके के लोग डरे सहमे हुए हैं। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद भी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। इलाके के सइतबांध पुलिया के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव देखा गया। उसका शरीर पूरी तरह जख्मी था। वह हाफ टी-शर्ट और काले रंग का हाफ पैंट पहने हुए था। वह कहां का रहने वाला है ? उसके साथ क्या घटना घटी ? वह पुलिया के पास कैसे पहुंचा, यह बताने वाला कोई नहीं है ? पुलिस इन सवालों का जवाब तलाश रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो 45 वर्षीय व्यक्ति का शरीर पूरी तरह जख्मी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है के व्यक्ति की हत्या कर उसे पुलिया के पास फेंक दिया गया। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि रात में वह किसी सड़क हादसे का भी शिकार हो सकता है। अब पूरे मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। थानाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि वह रात में कहीं से आते वक्त सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed