फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of teenager who drowned at Postaghat found three km away in Banjaripur after 13 hours

Ghazipur News: पोस्ताघाट पर डूबे किशोर का तीन किमी दूर 13 घंटे बाद बंजारीपुर में मिला शव

Mon, 29 Jun 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager who drowned at Postaghat found three km away in Banjaripur after 13 hours
पालिया गांव में मृतक अमन राम के रोते-​बिलखते परिजनों को संभालती महिलाएं। संवाद
गाजीपुर/बिरनो। शहर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ताघाट पर डूबे अमन राम (14) का शव करीब 13 घंटे बाद रविवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने ढूंढ़ा। टीम ने घटना स्थल से तीन किमी दूर बंजारीपुर गांव के सामने सुबह 3.30 बजे निकाला। वह पूर्व बीडीसी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशानघाट आया था।
विज्ञापन

कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बिरनो थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी ओमप्रकाश राम ने तहरीर देकर बताया कि गांव के पूर्व बीडीसी विजयी राम की मां जानकी देवी का शनिवार को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार में शहर के श्मशान घाट पर हो रहा था। इसमें छोटे भाई राजेश राम का बेटा अमन राम (14) भी गया था। अंतिम संस्कार के बाद दोपहर करीब 2.30 बजे गांव के करीब 10 लड़कों के साथ अमन राम भी नहाने के लिए पोस्ताघाट पहुंचा। घाट की सीढ़ी के पास कम पानी होने से सभी लड़के करीब 100 मीटर दूर गंगा में नहाने चले गए। इस दौरान गहरे में पानी जाने से गांव का शालू डूबने लगा। इसको बचाने के लिए अमन राम, प्रियांशु और अभिषेक आगे बढ़े, तभी चारों गहरे पानी में डूबने लगे। हालांकि अभिषेक तैर कर पानी बाहर निकल गया। प्रियांशु को उसके पिता सुरेंद्र ने बचा लिया। वहीं, शालू भी घटना स्थल से करीब 300 मीटर तैर कर पानी से बाहर निकल गया था। लेकिन अमन राम गहरे पानी में समा गया था। हादसे के दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने अमन राम को घटना स्थल से करीब तीन किमी दूर सुबह 3.30 बजे बंजारीपुर गांव स्थित गंगा घाट के पास से खोजा।
विज्ञापन

बेटे अमन राम का शव देखकर पिता राजेश राम, माता मंजू देवी, बहन अनामिका, आकांक्षा, गरिमा और भाई छोटेलाल बिलखने लगे। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने बंजारीपुर गांव के सामने से शव को खोज निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पालिया गांव में मृतक अमन राम के रोते-बिलखते परिजनों को संभालती महिलाएं। संवाद

पालिया गांव में मृतक अमन राम के रोते-बिलखते परिजनों को संभालती महिलाएं। संवाद

पालिया गांव में मृतक अमन राम के रोते-बिलखते परिजनों को संभालती महिलाएं। संवाद

पालिया गांव में मृतक अमन राम के रोते-बिलखते परिजनों को संभालती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed