{"_id":"616872f6f145636c1d1c7dce","slug":"dead-body-of-teenager-drowned-in-ganga-ghazipur-news-vns6173327187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे किशोर-किशोर का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे किशोर-किशोर का मिला शव
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में गत 13 अक्तूबर को गंगा में डूबे किशोर और किशोरी का शव बृहस्पतिवार को मिला। पुलिस ने किशोर का शव पंचनामा के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जबकि किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर परिजनों के रोने -बिलखने से दोनों गांवों में माहौल गमगीन हो गया।
औड़िहार: चंदौली जिले के हसरनपुर तिरवां गांव निवासी राजकुमार यादव (16) अपने दो मित्रों अजय यादव और बेचू के साथ नवरात्र की अष्टमी पर गंगा स्नान के लिए बूढ़ेनाथ महादेव घाट आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। देर शाम तक पुलिस स्थानीय गोताखोरों और नाविकों के सहारे तलाश में जुट रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। दूूसरे दिन वाराणसी से आई एनडीआरएफ टीम एवं सैदपुर कोतवाली पुलिस ने पुन: तलाश शुरू की। किशोर का शव फुलवरिया घाट पर मिला। पुलिस ने शव पंचनामा के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर परिवार के लोग रोते-बिलखते शव लेकर चले गए। करंडा: सोकनी गांव निवासी ओमप्रकाश यादव की मां सुंदरा देवी का निधन हो गया था। दसवां पर परिवार की अन्य महिलाओं के साथ उजाला यादव (14) नहाने गई थी। वह नहा कर घाट पर आ गई थी। इधर गंगा में नहा रही अपनी चचेरी बहन रीमा और रीतू को डूबता देख बचाने के लिए छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने उसकी चचेरी बहनों को बचा लिया, लेकिन उजाला को नहीं बचा सके। घटना स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर किशोरी का शव पूजन बाबा घाट तुलसीपुर के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर शव देख परिवार के लोग दहाड़े मारकर बिलखने लगे। थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।