फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of cousins found at Gauspur Ganga Ghat

गौसपुर गंगा घाट पर मिला चचेरे भाइयों का शव

Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of cousins found at Gauspur Ganga Ghat
नगर कोतवाली के पोस्ताघाट पर नहाते समय डूबे तीन चचेरे भाई में दो चचेरे भाई का शव सोमवार की देर शाम मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गंगा घाट पर उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर दोनों युवकों का शव देखकर परिवार के लोग धाड़े़ं मारकर रोने- बिलखने लगे। तीनों युवक दादा के दाहसंस्कार में शामिल होने गाजीपुर श्मशानघाट आए थे। इधर घटना के दूसरे दिन एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना के जयसिंहपुर गांव निवासी विशाल सिंह (20), आकाश सिंह ( 18) और नितिन सिंह (22) अपने दादा मृतक शिव नारायण सिंह के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गाजीपुर श्मशान घाट आए थे। दाह संस्कार के बाद सभी परिजनों के साथ पास के ही पोस्ताघाट पर स्नान करने गए थे। गंगा नदी में नहाते समय उनका पैर फिसल गया और तीनों गहरे पानी में जाने से डूब गए थे। शोर सुनने के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ घाट पर लग गई थी। घटना के दूसरे दिन एनडीआरएफ की टीम युवकों की तलाश में जुटी रही। इधर देर शाम मुहम्मदाबाद कोतवाली के गौसपुर गंगा घाट पर उतराए आकाश सिंह और विशाल सिंह का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। मुहम्मदाबाद कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि नगर के पोस्ताघाट पर नहाते समय गंगा में डूबे दो युवकों आकाश सिंह और विशाल सिंह का शव बरामद हो गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर नगर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि एक युवक की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed