फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of a youth missing since last day found on railway track, head was separated from the body

Ghazipur News: एक दिन पहले से लापता युवक का रेलवे ट्रैक पर मृत मिला शव, शरीर से सिर था अलग

Fri, 30 May 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth missing since last day found on railway track, head was separated from the body
स्थानीय स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक के रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। धड़ से सिर अलग था। करीब छह घंटे बाद उसकी शिनाख्त बिरनो थाने के चमरूचक गांव निवासी विजय यादव (18) के रूप में हुई। वह एक दिन पहले से घर से लापता था। यात्रियों की सूचना पर स्टेशन मास्टर ऋषिकेश सिंह यादव और अन्य रेल कर्मी मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने शव को ट्रैक हटवाकर शिनाख्त शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि रात 1.43 बजे गोरखपुर से कानपुर की ओर जाने वाली 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी थी। आशंका है उसी दौरान युवक ने आत्मघाती कदम उठाया होगा। इसके बाद रात में कोई अन्य ट्रेन ट्रैक से नहीं गुजरी थी। युवक ने काली शर्ट, क्रीम कलर का पैंट और लाल रंग की चप्पलें पहन रखी थीं। जीआरपी के मुताबिक टीम को बताया कि विजय शराब पीने का आदी था। वह घर वालों की बात नहीं मानता था। वह बुधवार की शाम से ही घर से लापता था। औड़िहार जीआरपी चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed