फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of a middle-aged man found hanging from a noose in a mango orchard.

Ghazipur News: आम के बगीचे में गमछे के फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव

Sun, 12 May 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a middle-aged man found hanging from a noose in a mango orchard.
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के नसीर कत्थक गांव के मगई रेल पुल से पश्चिम स्थित आम के बगीचे में शनिवार की दोपहर एक पेड़ से गमछे के सहारे एक 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं शव को मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

दोपहर में ग्रामीण बगीचे की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक आम के पेड़ पर पड़ी, जहां टहनी से गमछा के सहारे फंदे से एक व्यक्ति का शव लटक रहा था। जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को टहनी से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। वह काला कलर की शर्ट और चेक कलर की लूंगी पहने हुए था। पॉकेट में 80 रुपये और चुनौटी बरामद हुई। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया की शिनाख्त का प्रयास चल रहा है। शव को मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed