फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body found woman severed head found corpse in ghazipur

गाजीपुर: झाड़ियों में मिला महिला का धड़, थोड़ी दूरी पर दिखा लाश का सिर, खून के छींटे और चूड़ियां मिलने से सनसनी

Wed, 18 Aug 2021 08:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Aug 2021 08:40 PM IST
सार

गांव के कुछ युवक सुबह आठ बजे सिवान में स्थित एक पंपिंग सेट पर गए थे। तब-तक उनकी नजर जमीन पर फैले खून, बिखरी चूड़ी एवं महिला की चप्पल पर पड़ी।

विज्ञापन
Dead body found woman severed head found corpse in ghazipur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बुधवार को एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। झाड़ियों में कुछ ही दूरी पर धड़ और सिर अलग-अलग पड़े थे। सुबह सिवान में गए युवकों ने जमीन पर खून, चूड़ियां और महिला की चप्पल देखने के बाद शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।      

विज्ञापन


बुधवार की सुबह आठ बजे के लगभग गांव के कुछ युवक सिवान स्थित एक पंपिंग सेट पर गए थे। इस बीच युवकों की निगाह जमीन पर बिखरी चूड़ियां और फैले खून पर पड़ी। झाड़ियों में महिला की सिर कटी लाश देखकर उन्होंने शोर मचाया जिससे वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


पुलिस की छानबीन में शव से कुछ दूरी पर झाड़ियों में सिर भी बरामद हो गया। कुछ समय बाद कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही भी पहुंचे और उन्होंने घटना के बाबत ग्रामीणों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को जुटाया। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विवाहिता की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। हत्या क्यों और कैसे की गई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही भी पुलिस टीम के साथ पहुंचने के साथ ग्रामीणों से पूछताछ करने में जुटे रहे, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इधर पहुंची फॉरेंसिग टीम घटना स्थल एवं फैले हुए खून के साक्ष्यों को इकट्ठे करने में जुटी रही।

सिर और धड़ अलग मिले महिला के शव को देख ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके। इस संबंध में कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन के साथ शिनाख्त का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed