फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body found of youth drowned in canal during bath in ghazipur

गाजीपुर: नहर में नहाते समय डूबा युवक, 12 घंटे बाद मिला शव

Sat, 24 Jul 2021 04:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Jul 2021 04:27 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना के पास स्थित बड़ी नहर एक युवक अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया था।

विज्ञापन
Dead body found of youth drowned in canal during bath in ghazipur
Demo pic

विस्तार

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना के पास स्थित बड़ी नहर में शुक्रवार की शाम दोस्तों के साथ नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तलाश के 12 घंटे बाद डूबे युवक का शव को निकाला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिलदारनगर का रहने वाला राहुल यादव(18) पुत्र रामभजन यादव अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार की शाम को बड़ी नहर में नहा रहा था। उस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो दोस्त शोर मचाने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद आसपास के लोग और उसके परिजनों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस डूबे युवक की तलाश करने में जुट गई। दूसरे दिन  यानी शनिवार को करीब 12 घंटे बाद शव को नहर से निकाला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राहुल यादव अपने दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद गांव और घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed